🔳शासकीय महाविद्यालय बरही में 58वाँ राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया
🔳व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित
🔳कटनी - शासकीय महाविद्यालय बरही, जिला कटनी में 58वाँ राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरही के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीयूष तिवारी रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. त्रिपाठी ने की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रो. सुनील कुमार कहार ने स्वागत वक्तव्य देते हुए अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया। व्याख्यान सत्र में डॉ. एस.एस. धुर्वे ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सामाजिक सरोकारों एवं सेवा भावना पर प्रकाश डाला। प्रो. मनोज चौधरी ने विद्यार्थियों को अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया। डॉ. सौरभ तिवारी ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका को रेखांकित किया, जबकि डॉ. अरविंद सिंह ने सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
इकाई क्रमांक 2 की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियंका तोमर ने स्वयंसेवकों को सक्रिय रूप से सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। इकाई क्रमांक 3 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि त्रिपाठी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर अपने विचार रखे। प्राचार्य डॉ. आर.के. त्रिपाठी ने कहा कि NSS विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
मुख्य अतिथि डॉ. पीयूष तिवारी ने स्वस्थ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अब्दुल बारी ने मंच संचालन करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका पर प्रकाश डाला।
व्याख्यान सत्र के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें गीत, नृत्य एवं भाषण की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रस्तुतियों ने उपस्थितजनों को उत्साहित किया और कार्यक्रम में उत्सव का माहौल बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में सत्र 2025-26 में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया तथा उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ से डॉ. के.के. विश्वकर्मा, डॉ. रामानुज पटेल, डॉ. अरविंद शुक्ला, श्रीमती अनीता सिंह, डॉ. के.पी. सिंह, सुश्री प्रियंका तोमर, श्री कैश अंसारी, श्री सौरभ सिंह सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी
Katni, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026