ठाकुरगंज: कादोगांव में मादक पदार्थ और नेपाली मुद्रा सहित महिला गिरफ्तार
सुखानी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 16 अक्टूबर की रात कादोगांव में छापेमारी कर 22.40 ग्राम मादक पदार्थ और नेपाली मुद्रा के 50 नोट बरामद किए। महिला मैना को गिरफ्तार किया गया, जिसे संदिग्ध पदार्थ अपने पति का बताया। मामला कांड संख्या 63/26 के तहत दर्ज किया गया है।