सदर: प्रयागराज में शर्मनाक: OT में नर्स से छेड़खानी, डॉक्टर ने कहा- 'नौकरी दी है, खुश नहीं कर सकती?', मुंह में ठूंसा कपड़ा
Sadar, Allahabad | May 1, 2026
प्रयागराज में एक निजी अस्पताल की स्टाफ नर्स के साथ डॉक्टर ने OT में छेड़खानी की। OT में डॉक्टर का दोस्त भी मौजूद था। डॉक्टर ने नर्स से कहा- मैंने तुम्हें नौकरी दी है, तुम मुझे खुश नहीं कर सकती? इसके बाद उसके साथ रेप करने की कोशिश की। नर्स के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और हाथ बांध दिए।आज नर्स की तहरीर पर MBBS डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।