हाथरस: गांव नगला भूरा में कमरे में एक महिला और एक युवक का शव मिला, पुलिस अधिकारी व फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूरा में एक घर के कमरे में एक महिला व एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर ने जानकारी दी है।