आगरा: आगरा विवि के कर्मी के आत्मघाती कदम उठाने के मामले में पीड़ित की पत्नी ने ताजगंज स्थित होटल में बैठक कर की न्याय की मांग
Agra, Agra | May 17, 2024 आगरा विश्वविद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी द्वारा बीते रविवार को आत्मघाती कदम उठाने के मामलें में पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित की पत्नी ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री के पुत्र ने पति से मारपीट कर उन्हें बेइज्जत किया था। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस अब तक मंत्री के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज नही सकी।