मैहर: लाड़ली बहना योजना के नाम पर वसूली! अजवाइन गांव में महिलाओं से ₹300 मांगे गए
मैहर जिला के बदेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजवाइन में सरकारी योजनाओं के नाम पर कथित वसूली का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। आरोप है कि एक महिला और एक पुरुष गांव की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का फॉर्म भरने और अगले महीने से योजना का लाभ दिलाने के नाम राशि वसूलने का वीडियो वयारल होते ही बना चर्चा का केंद्र।