चित्रकूट जनपद में शुक्रवार दोपहर 1 बजे अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ज्योति नारायण ने नवनिर्मित थाना प्रशासनिक भवन भरतकूप का लोकार्पण किया। इस दौरान डीआईजी राजेश एस व एसपी अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे। भवन निरीक्षण के बाद बेहतर पुलिस सेवा, स्वच्छता और कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए तथा वृक्षारोपण भी किया गया।