टीकमगढ़: एसपी कार्यालय: SP ने नन्ही बालिका को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनाकर दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश
टीकमगढ़ मे महिला सम्मान सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे एक विशेष एवं प्रेरणादायी पहल की अंतर्गत एक नन्ही बालिका को एक दिन का पुलिस अधीक्षक बनाया। पुलिस अधीक्षक ने बालिका को स्वयं अपनी कुर्सी पर बैठाया पुलिस अधीक्षक की कैप पहनाई तथा उसके साथ आत्मीय संवाद किया।