औरैया: मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को मंडी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया
कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर मंडी के पास से की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में ज