डंडा: डंडा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ की छापेमारी, मचा हड़कंप
Danda, Garhwa | Jun 24, 2026 डंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छपरदागा एवं भिखही गांवों में अवैध देशी महुआ शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाया। डंडा थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न संभावित ठिकानों की जांच की। छापेमारी के दौरान पुलि