खिजरसराय: अतरी विधायक रोमित कुमार ने किया विद्यालय का उद्घाटन,क्षेत्र में खुशी की लहर
खिजरसराय प्रखंड के ग्राम मंडय स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में अतरी विधायक रोमित कुमार ने फीता काटकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।