स्वर्गीय राम हर्ष पाठक महिला फुटबॉल प्रतियोगिता मैच उच्च विद्यालय के मैदान पर खेला गया। तीसरे दिन का नाॅक आउट मैच बीराटनगर नेपाल और छपरा के बीच खेला गया। जिसमें बीराटनगर नेपाल टीम ने छपरा टीम को 4-0 गोल से पराजित किया। मैच के पहले हाफ में 3 गोल और हाफ के बाद बीराटनगर ने 1 गोल मार 4-0 से बढ़त बना ली।