शिकारपुर थाना क्षेत्र के रखही चंपापुर पंचायत के ननकार गांव में बुधवार को एक पंचायती के दौरान पूर्व मुखिया पति अरूण यादव के साथ मारपीट व फायरिंग किये जाने का मामला सामने आया है. घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब उनके दरवाजे पर गांव से संबंधित पंचायती हो रही थी. हालांकि घटना में मुखिया पति बाल बाल बच गए उन्हे चोंटे आई है.