गगहा ब्लाक मुख्यालय पर ग्रामीण विकास योजना 'जी राम जी' को लेकर एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शिवाजी चंद ने की। इसमें बांसगांव सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी विशिष्ट अतिथि थे।