गोला: गोला क्षेत्र से किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, नामजद आरोपी पर केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
Gola, Gorakhpur | Apr 22, 2026 गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र में एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, घटना 10 अप्रैल की है, जब आरोपी किशोरी को अपने साथ ले गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि आरोपी किशोरी के साथ कोई अनहोनी कर सकता है।