सिकंदराराऊ: ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक का सिर पहिए के नीचे आने से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत, दूसरा घायल रेफर
जनपद हाथरस की सिकंदरा राऊ कोतवाली क्षेत्र के बाजिदपुर पुर रोड गांव डंडेसरी ईट भट्टे के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे मे ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे सिर आकर कुचल जाने से कस्बा सिकंदरा राऊ के मोहल्ला नौखेल लौटकुआ निवासी 1 युवक अच्छन पुत्र मुन्नन खान की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई वहीं दूसरा युवक घायल हो गया।