कटनी नगर: ढीमरखेड़ा के बड़ा कछार गाँव में दो युवकों ने दिव्यांग महिला से धोखे से कराई भूमि की रजिस्ट्री
ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत बड़ा कछार गाँव मे एक महिला बबीता लोधी की आखों की दिव्यांगता का फायदा उठा कर गाँव के राजेन्द्र पटेल और राजकुमार पटेल ने धोखा कर बेशकीमती भूमि की रजिस्ट्री करा ली गई विरोध करने पर परिजनों से मारपीट और धमकी दी गई जिसका वीडियो भी वायरल हुआ। पीड़ित दिव्यांग आज मंगलवार दोपहर 1 बजे अपने परिजनो के साथ एसपी आफिस पहुँची और न्याय की गुहार लगाई।