भदेसर: भदेसर में वंदे गंगा को लेकर निकली जागरुकता रैली, छात्रों ने जल बचाने का संदेश और संरक्षण का लिया संकल्प
सोमवार शाम 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक भदेसर में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय जागरुकता रैली निकाली गई। माणिक्य लाल वर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण गर्ग ने रैली को रवाना किया। छात्र छात्राओं ने जल संरक्षण के संदेश वाली तख्तियां लेकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आमजन को पानी बचाने क