सिवनी मालवा: 100 प्रतिशत मूंग खरीदी की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन, नगर के मुख्य मार्गों से निकाली विशाल ट्रैक्टर रैली
सिवनी मालवा में भारतीय किसान संघ ने ग्रीष्मकालीन फसल मूंग की 100% खरीदी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे क्षेत्र के किसानों ने नगर के मुख्य मार्गो से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली।इस दौरान रैली तवा कॉलोनी से शुरू होकर तहसील कार्यालय पहुंची, वही किसानों ने मध्य प्रदेश शासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर सरकार के खिलाफ व मुख्यमंत्री डॉ मोह