हाथरस: कुंडा बरबाना में दबंगों ने मां-बेटी को मारपीट कर किया घायल, शिकायत पर हाथरस जंक्शन पुलिस ने कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस के क्षेत्र के गांव कुंडा बरबाना में दबंगो ने माँ बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने घायल मां बेटी का रविवार की शाम को जिला अस्पताल लाकर डॉक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत के आधार पर कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।