फतेहाबाद: फतेहाबाद पुलिस ने निबोहरा रोड अंडरपास से तमंचा और कारतूस सहित आरोपी को किया गिरफ्तार
फतेहाबाद पुलिस ने निबोहरा रोड अंडर पास के पास से तमंचा कारतूस समेत एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी कब्जे से एक बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।