शाहजहांपुर में सोमवार सुबह जीएसटी टीम ने एक पूर्व प्रधान प्रत्याशी के आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई सुबह करीब सात बजे शुरू हुई और कई घंटों तक जांच व पूछताछ जारी रही। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया। मामला जलालाबाद थाना क्षेत्र स्थित अतिबरा गांव का है।