कटिहार: उत्पाद विभाग ने शराब मामले में गिरफ्तार दो युवकों का सदर अस्पताल में कराया मेडिकल, भेजा जेल
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे दो युवक को उत्पाद विभाग के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे शराब मामले में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार युवक का मेडिकल जांच कराने के बाद मध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा गया। उत्पाद विभाग ने बताया कि शराब के विरुद्ध जिले के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया था।