चांपा: चांपा के घठोली चौक पर ट्रेलर वाहन और ट्रक में हुई टक्कर, हादसे में दोनों ड्राइवर बाल-बाल बचे, मौके पर जुटी लोगों की भीड़
जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के घठोली चौक के पास ट्रेलर वाहन और ट्रक में टक्कर हो गई है. हादसे में दोनों वाहनों के ड्राइवर बाल बाल बचे है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है. तथा वाहनों की लंबी लाइन लग गई. इसके बाद दोनों वाहनों को साइड किया गया है. फिलहाल, घटना कैसे हुई है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.