शाजापुर: गुर्जर समाज ने शाजापुर शहर में निकाली भगवान देव नारायण की शोभा यात्रा, अखाड़ों में युवकों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
शाजापुर शहर में मंगलवार को गुर्जर समाज के लोगों ने भगवान देवनारायण की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली। यह यात्रा मां गायत्री मंदिर स्थित देवनारायण मंदिर में शुरू हुई, जो प्रमुख मार्गों से होकर गुर्जर छात्रावास पहुंची। यहां समाज के वरिष्ठ लोगों ने धर्मसभा को संबोधित किया । यात्रा में भगवान देवनारायण की झांकी, डीजे, डोल-नगाड़े, घोड़ी, सहित कई अखाड़े थे।