शाजापुर: शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में हुई जनसुनवाई में 99 आवेदन प्राप्त हुए
शाजापुर, मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत आज मंगलवार को शाजापुर कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई जनसुनवाई में 99 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई जिला पंचायत सीइओ संतोष टैगोर, अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह ने की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे ।