हमीरपुर: हमीरपुर में विश्व साइकिल दिवस पर 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का भव्य आयोजन हुआ
विश्व साइकिल दिवस पर जिला खेल कार्यालय द्वारा रविवार को "संडेज ऑन साइकिल" के विशेष संस्करण के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम के प्रति जागरूक करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना रहा। साइकिल रैली का शुभारंभ सदर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कु