धमतरी: आदिवासी समाज के लिए सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी, एसटी-एससी यूथ क्लब ने कार्रवाई की मांग की
यूथ क्लब के ने सुनील नागवंशी ने बताया कि एक महिला द्वारा अपने इंस्टाग्राम आईडी से वीडियो जारी कर आदिवासी गोंड समाज के लिए जातिसूचक एवं अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, जिससे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है तथा व्यापक आक्रोश व्याप्त है। इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और ऐसे मामलों में कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई।