सतना। सिंधी कैंप क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात डोला सोनी के घर चोरी की कोशिश का मामला सामने आया, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगभग हर रात चोर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है।