पिथौरा: लोहराकोट के खेत में रात के अंधेरे में पहुंचकर धान की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया जंगली दंतैल हाथी
रात के अंधेरे में लोहराकोट के खेत में पहुंचकर धान की खड़ी फसलों को जंगली दंतैल हाथी के द्वारा नुकसान पहुंचाया गया है । तथा करीब दर्जन भर किसानों के खेतों को नुकसान पहुंचा है । किसान प्रातः जब अपने खेतों की ओर गए तो हाथी के द्वारा फसलों को रौंदे जाने की जानकारी मिली । वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है ।