आरोन: आरोन बाईपास पर हिस्सा बंटवारी को लेकर दो भाइयों में मारपीट एक ने दूसरे पर लगाए आरोप मामला दर्ज
Aron, Guna | Jun 14, 2026 आरोन नगर के आरोन थाना के बाईपास पर दो भाइयों में मारपीट हो गई। 14 जून को दर्ज मामले में फरियादी पप्पू प्रजापति ने पुलिस को बताया, बीती शाम मां के कमरे का ताला खोल रहा था भाई अर्जुन ने बोला कि मेरा भी इसमें हिस्सा है फरियादी ने कहा, कि मुझे आज रुक जाने दो इसी बात पर गालियां देते हुए भाई ने सिर में ईट दे मारी घायल हो गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।