गाज़ीपुर: कलियुगी कंस मामा को नाबालिग भांजे की हत्या के मामले में फांसी की सजा, जज ने फैसला सुनाकर तोड़ी कलम: एडीजीसी क्रिमिनल
गाजीपुर में एक कलयुगी कंस मामा को अदालत ने 50 हजार का अर्थदंड और फांसी की सजा सुनाकर कलम तोड़ दिया, और कहा कि इसे तबतक लटकाया जाए जबतक ये दम न तोड़ दे, नाबालिग भांजे दानियाल की निर्मम हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी मामा अमजद खान को फांसी की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम) शक्ति सिंह की अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।