पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने वाराणसी में प्रेस वार्ता कर 7 विषयों पर भाजपा सरकार को घेरा
Sadar, Varanasi | May 29, 2024 वाराणसी के सातवें एवं अंतिम चरण के लिए चुनाव प्रचार के लिए वाराणसी पहुंचें पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते 7 और 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों ने अपनी सत्ता की भूख मिटाने को समूचे देश के सामाजिक, राजनैतिक, संवैधानिक और आर्थिक ताने-बाने को तहस-नहस कर दिया है।