राजापाकर: हाजीपुर: राजापाकड़ के हरपुरा मुकुंद में खेती विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम किया गया
कृषि विज्ञान केंद्र वैशाली के द्वारा हरपुर मुकुंद गाँव, प्रखंड राजापाकर में ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत संतुलित उर्वरक, जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती विषय पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह , वरीय एवं प्रधान के दिशानिर्देश में संपन्न हुआ।