जशपुर: जनदर्शन में कलेक्टर रोहित व्यास ने सुनीं लोगों की समस्याएं, 55 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, अधोसंरचना विकास एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। जशपुर जनसम्पर्क से मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी