हरिहरगंज: हरिहरगंज के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में वीर कुंवर सिंह जयंती धूमधाम से मनाई गई
हरिहरगंज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार दिन 11 बजे महान स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक गतिविधियों से गूंज उठा।