पुलिस उप निरीक्षक कोशी क्षेत्र और पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देश पर गम्हरिया थाना में शुक्रवार को थाना अध्यक्ष की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। इस दौरान तकनीकी अनुसंधान की गुणवत्ता, वारंट-इश्तेहार व कुर्की के निष्पादन, नियमित पेट्रोलिंग और नए कानूनों की जानकारी की समीक्षा की गई।