पूरनपुर: केसरपुर कला गांव में चकमार्ग जोतकर खेत में मिलाने का आरोप, तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में की गई शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव हरीपुर निवासी बंशी लाल ने शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका खेत केसरपुर कला गांव में है। आरोप है की पड़ोसी काश्तकार ख्याली, छोटेलाल, मन्ता, राधे, श्रीकृष्ण भाई लाल व लक्ष्मण निवासी हरीपुर ने चकमार्ग को जोतकर अपने खेत में मिला लिया है।