ब्यावरा: ब्यावरा के मांगलिक भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई
Biaora, Rajgarh | May 21, 2026 ब्यावरा के गणेश मांगलिक भवन में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा गुरुवार को दोपहर 12:00 बजे करीब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी, ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी व बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।