थाना हाफिजगंज, मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत सेंथल तिराहा, हाफिजगंज में एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को बढ़ावा देना तथा समाज में बालिका शिक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था।