बांसवाड़ा: भारतमाता स्थित विद्यानिकेतन स्कूलों में एचपीवी वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों ने संभाली कमान
एचपीवी वैक्सीन से हर पात्र बालिका को लाभ मिले इसलिए चिकित्सा अधिकारियों ने कमान संभाल ली है। खुद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर खुशपाल सिंह राठौड़ स्कूलों में जाकर संपर्क कर रहे हैं। ताकी शिक्षा विभाग के सहयोग से पात्र छात्राओं की सूची तैयार कर उनका टीकाकरण किया जा सके। इसके लिए स्कूल के संस्थाप्रधान से अपील की गई है।