यातायात प्रभारी पर लगे आरोप निकले झूठे | ओरछा, निवाड़ी | NexIndiaNews
Niwari, Niwari | Jan 28, 2026 ओरछा, निवाड़ी से सामने आई वायरल खबर पर अब पूरी सच्चाई सामने आ गई है। सोशल मीडिया पर यातायात प्रभारी नीरज शर्मा पर मारपीट के लगाए गए आरोपों की NexIndia News ने पड़ताल की। जांच के दौरान शिकायतकर्ता विजय कुशवाहा ने स्वयं स्वीकार किया कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान उनके पास अधूरा लाइसेंस होने के कारण चालान काटा गया था, जिससे वह मानसिक तनाव और गुस्से में थे। इसी कारण उन्होंने यातायात प्रभारी पर गलत आरोप लगा दिए। विजय कुशवाहा ने यह भी स्पष्ट किया कि जो चोटें दिखाई गई थीं, वे ट्रैफिक चेकिंग के दौरान नहीं, बल्कि एक दिन पहले हुए सड़क हादसे की थीं। #NexIndiaNews #Niwari #Orchha