बांधवगढ़: आवागमन को व्यवस्थित करने के लिए सभी सड़क निर्माण संबंधित अधिकारी युद्ध स्तर पर जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न करें: कलेक्टर
उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने लोक निर्माण विभाग , महाप्रबंधक प्रधानमंत्री सडक योजना, एमपीआरडीसी , समस्त नगरीय निकायों , राष्ट्रीय राजमार्गाे तथा आंतरिक मार्गाे का निर्माण करने वाले विभागों के अभियंताओं को निर्देश दिए है कि अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह तक वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई सडकों के मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाए ।