बांधवगढ़: आदर्श महाविद्यालय के छात्रों ने उमरिया बस स्टैंड पर श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर श्रमदान गतिविधि के तहत शासकीय आदर्श महाविद्यालय उमरिया के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने नए बस स्टैंड उमरिया में श्रमदान किया एवं आसपास के लोगों को गीले कचरे सूखे कचरे की जानकारी प्रदान की।कचरे एवं अपशिष्ट का प्रबंधन एवं स्वच्छता जागरूकता के संबंध में नगरवासियों को अवगत कराया। एवं जागरूक किया।