बांधवगढ़: कलेक्टर ने अधिकारियों को जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों और समय सीमा के पत्रों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश
उमरिया कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने समय सीमा की साप्ताहिक बैठक में जनसुनवाई, सीएम हेल्पुलाइन, समय सीमा के पत्रों , न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार के पत्रों , फैक्ट न्यूज आदि की समीक्षा करते हुए जिला प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी दायित्वों का निर्वहन समय सीमा में अनिवार्य रूप से करें । कोई भी शिकायतें अनटेंड नही रहे।