कुमारखंड: मदनी नगर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख
श्रीनगर थाना क्षेत्र के मंगरवारा पंचायत के वार्ड संख्या-04 स्थित मदनीनगर में सोमवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना से परिवार के सदस्यों में अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, मो. आजाद के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।