मुरैना नगर: अम्बाह थाना क्षेत्र में वन विभाग की टीम पर हमला कर ट्रैक्टर लेकर भागे रेत माफिया, घटना का वीडियो आया सामने
आज शुक्रवार की सुबह से शोसल मिडिया पर अम्बाह थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रेत माफिया दिन-दहाड़े फॉरेस्ट व एसएएफ जवानों को गोली मारने की धमकी देते हुए ट्रैक्टर लूटकर भागते दिख रहे हैँ।ये मामला: अम्बाह थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।खास बात ये है की वन विभाग द्वारा जब FIR के लिए थाने पहुंचे तो पुलिस ने आवेदन ले लिया लेकिन FIR दर्ज नहीं की।