बरवाडीह: आर.के. प्लस 2 हाई स्कूल बरवाडीह का शानदार परिणाम, 139 में से 137 छात्र सफल
बरवाडीह : आर.के. प्लस 2 हाई स्कूल बरवाडीह का कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। कुल 139 छात्रों में से 137 छात्र सफल हुए, जबकि 2 छात्र मार्जिनल रहे। 79 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 58 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय में एक भी छात्र अनुपस्थित नहीं रहा। इस वर्ष कुश कुमार ने 90.80 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।