सीतापुर: ख़ूबपुर में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या की
जनपद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ख़ूबपुर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने जो कि पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य के द्वारा गंभीर अवस्था में देर रात सीतापुर के जिला अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया युवक की मौत हो जाने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।