दिल्ली में स्कूल जा रही बच्ची को स्कूल बस ने कुचला बच्ची ई-रिक्शा में जा रही थी। पीछे से आ रही स्कूल बस ने टक्कर मारी और बच्ची को कुचल दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची के परिजनों का दावा है कि जब स्कूल बस के ड्राइवर को मौके पर पकड़ा और पूछा गया तो ड्राइवर ने कहा कि बस के ब्रेक सही नहीं थे। जिस स्कूल बस में 30 से 35 बच्चे भी सवार थे। स्कूल बस बिना ब्रेक के 30 से 35 बच्चों को भी ले जा रही थी यह कहीं ना कहीं बड़े सवाल खड़े करता है।
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के आदर्श नगर क्षेत्र में मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास रिक्शा से स्कूल जा रही छठी क्लास की बच्ची को बस ने कुचला बच्ची की मौके पर मौत। आदर्श नगर थाना पुलिस जांच में जुटी।
दिल्ली से इस वक्त दर्दनाक खबर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र से सामने आ रही है। मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छठी कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान प्रियांशी के रूप में हुई है, जो मुकंदपुर के रामा गार्डन इलाके की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार प्रियांशी रोज की तरह सुबह अपने घर से तैयार होकर मॉडल टाउन स्थित नंबर-1 स्कूल पढ़ने के लिए बैटरी रिक्शा में सवार होकर जा रही थी। जब रिक्शा मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आ रही एक बस की टक्कर लगने से रिक्शा असंतुलित हो गया। हादसे के दौरान रिक्शे के किनारे बैठी प्रियांशी सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रही एक स्कूल बस उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि यदि स्कूल बस चालक ने समय रहते बस रोक दी होती तो उनकी बेटी की जान बच सकती थी। परिवार का कहना है कि चालक की लापरवाही के कारण उनकी मासूम बच्ची की जान चली गई।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है और संबंधित वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Delhi, India | Jul 14, 2026